डिजाइन फोटो 
वीडियो

'हाफ एनकाउंटर' पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO

Half Encounter Bihar: पप्पू यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हाफ एनकाउंटर, अपराध, पुलिस की भूमिका और नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

वंदना शर्मा

Pappu Yadav Bihar Law and Order: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति और लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने 'हाफ एनकाउंटर' की अवधारणा पर हैरानी जताते हुए इसे कानून के दायरे से बाहर बताया है।

उनका कहना है कि या तो कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए या फिर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए त्वरित न्याय होना चाहिए। इतना ही नही बल्कि पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि पुलिस की इस लापरवाही और चार्जशीट समय पर दाखिल न करने के कारण अपराधियों को आसानी से जमानत मिल जाती है। जिससे वह 2-3 साल में बाहर आ जाते है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि थाने अक्सर जमीन माफियाओं और शराब तस्करों के साथ मिली भगत करते हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि शराबबंदी के बाद से होटलों, बड़े सैलून और मसाज पार्लरों में सेक्स रैकेट का धंधा बढ़ गया है।

जिसमें थाना, माफिया, रैकेटर और नेताओं की मिलीभगत होती है। पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछते हुए कहा है कि पिछले 20 वर्षों में क्या अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा था कि आज अचानक से ये एनकाउंटर वाली स्थिति पैदा हो गई है। इस वीडियो को पूरा देखें....

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान