(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

SIR पर पीठ थपथपाती रही मोदी सरकार, लोकसभा में पप्पू यादव ने पूछ लिया ये सवाल- VIDEO

Pappu Yadav: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एसआईआर पर सवाल उठाया। उन्‍होंने दावा किया कि बिहार में एक बड़ी साजिश के तहत 69 लाख वोट काटे गए हैं।

मनोज आर्या

Pappu Yadav In Parliament: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एसआईआर पर सवाल उठाया। उन्‍होंने दावा किया कि बिहार में एक बड़ी साजिश के तहत 69 लाख वोट काटे गए हैं। पप्‍पू यादव ने कहा कि बिहार में 69 लाख वोट कटे। इनमें 99 फीसदी दल‍ित, ईबीसी, ओबीसी, माइनॉर‍िटी, आद‍िवासी हैं। मैं पहला सवाल सरकार से पूछना चाहता हूं क‍ि क्‍या जो लोग बाहर थे, क‍िस आधार पर इन लोगों का नाम काटा गया? तकनीकी कारण क्‍या था? आधार का ल‍िंक आपने मान ल‍िया, ज‍िसमें थोड़ी गड़बड़ी थी, उसे भी आपने मान ल‍िया, फ‍िर कटा क्‍यों? पप्पू यादव ने कहा, बिहार में 69 लाख वोट कटे, ज‍िसमें पूर्णिया विधानसभा सीट पर 69000 वोट कटे। यह खेल सिर्फ एक जगह नहीं हुआ, बल्कि 172 सीटों पर 69000 से लेकर 19000 तक वोट काटे गए। एक विधानसभा सीट पर इतने बड़े पैमाने पर वोटों का कटना कोई साधारण बात नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 172 सीटों पर हजारों की संख्या में वोट गायब होना चुनावी नतीजों को पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखता है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला