डिजाइन इमेज 
वीडियो

मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू...ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना

Owaisi Target TMC And BJP: असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी और पीएम मोदी को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। मुर्शिदाबाद के कांडी में ओवैसी का तीखा प्रहार, जानें पूरी चुनावी हुंकार

सजल रघुवंशी

Owaisi In Bengal: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक विशाल जनसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने टीएमसी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी को 'भाई-बहन' बताते हुए कहा कि ये दोनों जनता को धोखा दे रहे हैं और अंदरूनी तौर पर मिले हुए हैं। उन्होंने बंगाल में मुसलमानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि 70 सालों से उन्हें सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया है, लेकिन उनके हक और इंसाफ के लिए किसी ने काम नहीं किया। ओवैसी ने मुर्शिदाबाद के पिछड़ेपन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहाँ के 16 लाख नौजवान काम की तलाश में बाहर जाने को मजबूर हैं क्योंकि ममता सरकार ने यहाँ कोई इंडस्ट्री नहीं लगाई। उन्होंने बीड़ी बनाने वाली महिलाओं की दयनीय स्थिति का भी जिक्र किया। वक्फ कानून और संविधान के मुद्दों पर बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि वे किसी गुंडागर्दी से डरने वाले नहीं हैं और केवल अल्लाह से डरते हैं। उन्होंने जनता से 23 तारीख को अपनी पार्टी के हक में वोट करने की अपील की।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला