वीडियो

MNREGA बदलाव पर ओवैसी का सरकार पर हमला, बोले- "यह कानून कत्ल करने की साजिश है"

Asaduddin Owaisi ने सदन में MNREGA से जुड़े एक बिल पर सरकार पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि केंद्र हर इख्तियार हासिल करके हुकूमत को एक डिक्टेटर की तरह चलाना चाहता है।

प्रतीक पाण्डेय

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सदन में MNREGA से जुड़े एक बिल पर सरकार पर तीखा हमला बोला है, और आरोप लगाया कि सरकार इस कानून को 'कत्ल' कर खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो कानून पहले डिमांड-ड्रिवन गारंटी था, उसे अब मरकजी महाविनस स्कीम (सप्लाई डिमांड प्रोग्राम) में बदला जा रहा है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि केंद्र हर इख्तियार हासिल करके हुकूमत को एक डिक्टेटर की तरह चलाना चाहता है। उन्होंने फंडिंग पैटर्न में किए गए बदलावों पर भी गहरी आपत्ति जताई है। अब केंद्र 90% की जगह सिर्फ 60% लागत वहन करेगा, और 40% का बोझ राज्यों पर डाल दिया गया है। ओवैसी ने सवाल उठाया कि किसी भी रियासत के पास मार्च के महीने में अपना बजट बनाने के बाद इतना पैसा नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि 60 दिन के 'ब्लैकआउट' से गरीब, खासकर खवातीन और भूमिहीन लोगों को बड़ा नुकसान होगा, और इससे जमींदार खुशियां मनाएंगे। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि बिहार के सीमांचल जैसे क्षेत्रों से पलायन करने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ से और भी ज़्यादा बढ़ जाएगी। ओवैसी ने कहा कि भारत का गरीब भूखा देख रहा है और इसका जवाब जरूर देगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z