OP Rajbhar on SP Congress: सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सपा विधायक महबूब अली के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर सपा और कांग्रेस को मुस्लिम समाज से इतना ही प्रेम है, तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी मुस्लिम नेता के बेटे को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करें।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुसलमानों ने अब तक चार बार यादव समुदाय को वोट देकर मुख्यमंत्री बनाया है और कांग्रेस को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पद सौंपा है, लेकिन अब समय आ गया है कि वे खुलकर अपनी नीयत साफ करें। इसके अलावा, राजभर ने राहुल गांधी के चाय वाले बयान और राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर भी तीखे सवाल खड़े किए हैं, जिससे यूपी की सियासत पूरी तरह गरमा गई है।