महाराष्ट्र के नाशिक में एक बार फिर भाषा विवाद 
वीडियो

महाराष्ट्र में एक बार फिर भड़का भाषा विवाद, MNS कार्यकर्ताओं की गुंडई; गैर मराठी युवक की पिटाई

Nashik में मामूली विवाद ने मराठी बनाम हिंदी का रंग ले लिया। कार से मामूली धक्के से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि MNS कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतारू हुए और इस परिवार की इन बुरी तरह से पिटाई कर दी।

सौरभ शर्मा

महाराष्ट्र के नाशिक में भाषा विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जय भवानी रोड इलाके में ड्राइविंग सीख रहे वैद्यनाथ पंडित की गाड़ी पड़ोसी से टकराने के बाद विवाद हुआ। आरोप है कि पड़ोसी ने एमएनएस कार्यकर्ताओं को बुलाया, जिन्होंने पंडित से मराठी बोलने को कहा और मारपीट की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धमकी और थप्पड़ मारने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। पंडित ने पुलिस को बताया कि उसे और उसकी पत्नी को धमकाया भी गया कि वे यहां नहीं रह सकते। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नासिक के इस मामूली विवाद ने एक बार फिर मराठी बनाम हिंदी का रंग ले लिया।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज