नागपुर में बुर्का पहनी महिला ने चुराया बच्चा  डिजाइन इमेज
वीडियो

बुर्का पहनकर अस्पताल में घुसी महिला, देखते ही देखते नवजात को लेकर हुई फरार! देखें VIDEO

Nagpur Burqa Woman Steals Baby: नागपुर के डागा अस्पताल से बुर्का पहनी महिला सरकारी योजना का झांसा देकर नवजात बच्ची को लेकर हुई फरार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्ची को किया सकुशल बरामद।

करुणा नंद शाहवाल

Nagpur Daga Hospital Newborn Theft: नागपुर के डागा अस्पताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बुर्का पहने एक महिला सरकारी योजना का झांसा देकर एक नवजात बच्ची को लेकर फरार हो गई। आरोपी महिला ने प्रसूता के परिवार का भरोसा जीतकर उन्हें योजना का लाभ और किट दिलाने के बहाने बातों में उलझाया और मौका पाकर बच्ची को ले उड़ी।

इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तत्परता दिखाई और आरोपी महिला को दबोचते हुए नवजात बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है, लेकिन इस बड़ी चूक ने प्रशासनिक और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है