डिजाइन इमेज 
वीडियो

ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO

MP Traffic Checking Corruption: मध्य प्रदेश में चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल। ट्रक ड्राइवर के मोबाइल कैमरा ऑन होते ही हटाए गए बैरिकेड्स और रास्ता किया गया साफ। खड़े हुए गंभीर सवाल।

करुणा नंद शाहवाल

Madhya Pradesh Truck Extortion Video Viral:  मध्य प्रदेश की सड़कों पर चेकिंग के नाम पर कथित अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वर्दीधारी लोग सड़क पर बैरिकेड लगाकर ट्रक चालकों से कथित तौर पर पैसे मांग रहे थे। हैरानी की बात यह है कि जब एक ट्रक ड्राइवर ने अपना मोबाइल कैमरा ऑन करके सवाल पूछा, तो वहां मौजूद लोगों में अचानक हड़बड़ाहट मच गई।

बिना कुछ कहे बैरिकेड हटा दिए गए और ड्राइवर को तुरंत आगे जाने के लिए कह दिया गया। यदि चेकिंग पूरी तरह वैध और नियमों के दायरे में थी, तो मोबाइल का कैमरा ऑन होते ही रास्ता खाली करने की जल्दी क्यों की गई। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था और सड़क पर होने वाली चेकिंग की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं