महेश केवट, मीनाक्षी नटराजन  
वीडियो

MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO

MP में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज। भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र, CM ने जताया जीत का भरोसा।

अर्पित शुक्ला

MP Rajya Sabha Election 2026: सूबे में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें काफी तेज हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को विधानसभा परिसर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट के कई मंत्री और भारी संख्या में पार्टी के विधायक मौजूद रहे।

पर्चा दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी अपने इस तीसरे उम्मीदवार को भी जिताने में कामयाब रहेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के संकल्प को केवल नारा नहीं मानती, बल्कि इसे जमीन पर सच करके दिखाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन समाजों या वर्गों का लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व कम रहा है, उन्हें राज्यसभा भेजकर भाजपा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को और मजबूत कर रही है।

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार