कटनी किसना ज्वेलरी में हुई चोरी की पुलिस जांच कर रही है सोर्स-डिजाइन इमेज
वीडियो

MP के कटनी में 12 करोड़ की चोरी, 9 इंच दीवार तोड़कर किसना ज्वेलर्स से सोना-डायमंड गायब, देखें VIDEO

Katni Crime News: मध्य प्रदेश के कटनी में बरगवां स्थित किसना डायमंड एंड ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने 9 इंच की दीवार में छेद कर 12 करोड़ रुपये के गहने चुरा लिए। पुलिस जांच जारी है।

migrator

Katni Kisna Jewellery Theft Police Investigating: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरगवां इलाके में स्थित किसना डायमंड एंड ज्वेलरी शोरूम में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जहाँ अज्ञात चोरों ने लगभग 12 करोड़ रुपये के सोने और डायमंड के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने शातिराना अंदाज में शोरूम के पीछे की दीवार में 9 इंच का छेद किया और अंदर घुसे, जो कि कब्रिस्तान और खदान के रास्ते से जुड़ा हुआ है। सुबह जब शोरूम मालिक और स्टाफ पहुँचे, तो उन्हें चोरी की इस बड़ी घटना का पता चला।

शुरुआती जाँच में यह बात सामने आई है कि दुकान में रखा अधिकांश गोल्ड और डायमंड का स्टॉक चोरी हो गया है, जबकि कुछ औजार जैसे हथौड़ी और पेचकश मौके पर ही छूट गए थे। पुलिस, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी