स्नेहा गुप्ता ने वीडियो शेयर कर PM मोदी और CM योगी से मदद मांगी डिजाइन इमेज
वीडियो

मॉस्को में इंजीनियर चंदन गुप्ता गिरफ्तार, पत्नी ने PM मोदी और CM योगी से लगाई मदद की गुहार, देखें VIDEO

Indian Engineer Russian Army: रूस के मॉस्को में वर्क वीजा पर रह रहे भारतीय इंजीनियर चंदन गुप्ता को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी पत्नी ने पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है।

करुणा नंद शाहवाल

Sneha Gupta Moscow Video: रूस की राजधानी मॉस्को से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां वर्क वीजा पर कार्यरत भारतीय इंजीनियर चंदन गुप्ता को स्थानीय पुलिस ने बिना किसी स्पष्ट कारण के रात के वक्त हिरासत में ले लिया है।

दरअसल कानपुर के रहने वाले चंदन गुप्ता की पत्नी स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।

वायरल वीडियो में बिलखती हुई पत्नी ने आशंका जताई है कि उनके पति को जबरन रूसी सेना में भेजा जा सकता है, क्योंकि वहां सैनिकों की कमी चल रही है। स्नेहा ने यह भी आरोप लगाया कि मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करने के बावजूद उन्हें अब तक कोई ठोस मदद या राहत नहीं मिल पाई है।

10 साल के बच्चे के साथ विदेशी जमीन पर अकेली बैठी स्नेहा अपनी और अपने पति की सुरक्षा को लेकर बेहद डरी हुई हैं और भारतीय सरकार से उन्हें सुरक्षित स्वदेश वापस लाने की पुरजोर अपील कर रही हैं।

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन