डिजाइन इमेज 
वीडियो

Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?

MP Rajya Sabha Election: एमपी में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद चुनाव आयोग से भी कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।

अमन मौर्या

Meenakshi Natarajan Nomination Cancelled: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस को चुनाव आयोग से भी बड़ा झटका लगा है। लगभग 5 घंटे चली लंबी बहस के बाद चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन अधिकारी के फैसले को सही ठहराते हुए कांग्रेस की अपील को खारिज कर दिया। आयोग के अनुसार, मीनाक्षी नटराजन ने अपने चुनावी हलफनामे में एक आपराधिक मामले की जानकारी छुपाई थी। चुनाव आयोग से मायूस होने के बाद अब कांग्रेस इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है।

इसके साथ ही कांग्रेस विधायकों ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है और समय न मिलने पर पैदल मार्च करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इसे 'सीट चोरी' और 'लोकतंत्र की हत्या' करार देते हुए भोपाल सहित सभी जिलों में उपवास रखकर विरोध जताया है। कांग्रेस द्वारा कोई डमी उम्मीदवार न उतारे जाने के कारण अब बीजेपी तीनों सीटें निर्विरोध जीतने की मजबूत स्थिति में आ गई है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब