(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

वक्फ बिल पर AIMPLB के विरोध में उतरे मौलाना साजिद रशीदी, कहा- ये लोग मुसलमानों से दंगा करवाना चाहते है

वक्फ कानून को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। मौलाना रशीदी ने कहा कि सरकार ने अपना काम तो कर दिया लेकिन इस पर सियासत होना अभी बाकी है।

आकाश मसने

देश में वक्फ संशोधन कानून लागू हो गया है। संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नए कानून पर मुहर लगा थी। 8 अप्रैल से इस कानून को पूरे देश में लागू कर दिया गया। इधर कानून के विरोध में आवाजें उठ रही हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कई मुस्लिम संगठनों, सांसदों और कुछ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने नए कानून के खिलाफ SC में याचिका दाखिल की है। वक्फ कानून को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। मौलाना रशीदी ने कहा कि सरकार ने अपना काम तो कर दिया लेकिन इस पर सियासत होना अभी बाकी है। उन्होंने मुस्लिम संगठनों द्वारा समाज को सड़कों पर उतरने के आव्हान का विरोध किया और कहा कि इससे देश को नुकसान होगा। रशीदी ने कहा कि विपक्ष मुसलमान समाज को भड़काना चाहता है और दंगे की आग में धकेलना चाहता है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

भारत में विदेशी निवेश का बदला समीकरण; जापान बना सबसे बड़ा निवेशक, दूसरे पायदान पर सिंगापुर

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा