वीडियो

मौलाना ने मांगी 13 साल की लड़की से वर्जिनिटी रिपोर्ट, पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे, देखिए वीडियो

मुरादाबाद जिले के पाक बड़ा स्थित जामिया असानुल बना गर्ल्स मदरसा पर सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के पिता मोहम्मद यूसुफ ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

उनका दावा है कि जब वह अपनी बेटी शमा शमीन को अगली कक्षा में प्रवेश दिलाने गए, तो मदरसा प्रबंधन ने उनसे बेटी का 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट' (मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट) लाने की शर्त रखी।

पिता का आरोप है कि प्रबंधन ने उनकी नाबालिग बेटी के चरित्र पर झूठे इल्जाम लगाए और कहा कि पिता-बेटी के 'गलत संबंध' हैं, जिसके कारण प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया और टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) काटने के नाम पर ₹500 की अवैध वसूली भी की गई, पर टीसी नहीं दी गई। पिता का कहना है कि इन झूठे आरोपों ने उनकी बेटी के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। हालांकि, मदरसा के टीचर मोहम्मद सलमान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें घिनौना और शर्मनाक बताया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि एसएसपी को गंभीर आरोपों वाली तहरीर मिली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच के तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO