डिजाइन फोटो 
वीडियो

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO

Maulana Abdul Salim: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माताजी के खिलाफ बेहद अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल सलीम को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मनोज आर्या

Maulana Abdul Salim Arrested: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माताजी के खिलाफ बेहद अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल सलीम को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिहार के भागलपुर से ताल्लुक रखने वाले इस मौलाना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने मुख्यमंत्री के परिवार के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। इस मामले में बहराइच में एफआईआर दर्ज होने के बाद एसटीएफ ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी को बिहार से धर दबोचा। मंगलवार को जब उसे बहराइच की अदालत में पेश किया गया, तो पुलिस कस्टडी में मौलाना लंगड़ाता हुआ नजर आया। गिरफ्तारी के बाद मौलाना ने हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार की और मुख्यमंत्री सहित देशवासियों से माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली बयानबाजी न करने की कसम खाई। पुलिस अब इस मामले में कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस विवादित भाषण के पीछे किसी बड़े संगठन की साजिश तो नहीं थी।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की