मथुरा अपहरण मामला सोर्स-सोशल मीडिया
वीडियो

मथुरा के मुखराई गांव में युवती के अपहरण और लव जिहाद के आरोप पर भारी तनाव, पुलिस फोर्स तैनात, देखें VIDEO

UP Mukhrai Village Tension: मथुरा के मुखराई गांव में युवती को भगा ले जाने के आरोप पर दो समुदायों में तनाव फैल गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

करुणा नंद शाहवाल

Mathura Abduction Case: मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुखराई गांव में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले को लेकर दो समुदायों के बीच गंभीर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि समुदाय विशेष के एक युवक द्वारा हिंदू युवती को अगवा किया गया है, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

इस घटना के विरोध में स्थानीय लोग और विभिन्न संगठनों के युवा भारी संख्या में एकत्रित हुए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तथा बुलडोजर एक्शन की मांग की है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मुखराई और आसपास के गांवों में भारी पुलिस बल, पीएसी और फायर ब्रिगेड की टुकड़ियों को तैनात कर दिया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मामले की निगरानी कर रहे हैं और युवती की बरामदगी के साथ ही आरोपी की तलाश में तेजी से जुट गए हैं। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम