मनल चौहान डिजाइन फोटो
वीडियो

Ind U-19: कौन है मनल चौहान? भारत की जीत में निभाई अहम भूमिका और चंबल की बढ़ाई शान, देखें VIDEO

Who is Manal Chauhan: अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया। मुरैना के मनल चौहान ने 32 गेंदों में 47 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया।

प्रिया जैस

India U19 Asia Cup Winner: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में चंबल के मनल ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस जीत में मध्य प्रदेश के मुरैना के युवा खिलाड़ी मनल चौहान की अहम भूमिका रही। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए और भारत को 338 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम मुश्किल में थी, तभी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मनल चौहान ने 32 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। भारत ने आखिरी गेंद पर 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए और खिताब जीत लिया। मनल के शानदार प्रदर्शन से मुरैना में खुशी की लहर है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने खेल से जिले का नाम रोशन किया।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल