वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

महाराष्ट्र की इकोनॉमी कैसे पकड़ेगी दोगुनी रफ्तार? CM फडणवीस ने बता दिया मास्टरप्लान

MH 1st Conclave 2025: नवभारत-नवराष्ट्र कॉन्कलेव में बोलते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अर्थव्यवस्था को अगर हमें गतिशील करना है, तो दो चीजें महत्वपूर्ण होती है।

अभिषेक सिंह

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था कैसे दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ेगी? इस सवाल के जवाब में सूबे के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अर्थव्यवस्था को अगर हमें गतिशील करना है, तो दो चीजें महत्वपूर्ण होती है। यह दुनिया ने दिखाया है। एक इंफ्रास्ट्रक्चर लेड ग्रोथ- जिसमें फिर पोर्टलेट डेवलपमेंट भी आता है, जिसमें रोड्स, एयरपोर्ट्स, इलेक्ट्रिसिटी, इरीगेशन, ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक्स यह सारी चीजें आती है, तो वह एक और इंफ्रास्ट्रक्चरल ग्रोथ है। वहीं, दूसरी जगह पॉलिसी लेड इंडस्ट्रियलाइजेशन है। सीएम ने कहा कि जब इंडस्ट्री की बात हम करते हैं तो इंडस्ट्री इज नो मोर जस्ट मैन्युफैक्चरिंग। इंडस्ट्री 4.0 ने सर्विस और इंडस्ट्री सेक्टर में जो अंतर था वह समाप्त कर दियाहै। तो इसलिए अब जैसे महाराष्ट्र में हमारी सरकार आने वाले 15 दिनों में 14 न्यू पॉलिसीज ला रही है। ये 14 पॉलिसीज ऐसी पॉलिसीज होगी जो 14 सेक्टर्स को इन्वेस्टमेंट के लिए खुला कर देगी। तो मुझे लगता है कि इस बार भी हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर लेड ग्रोथ यह तो कंटिन्यू ही होगा। अभी हम पॉलिसी लेड इंडस्ट्रियलाइजेशन इसकी ओर ज्यादा ध्यान देंगे और विशेष रूप से हमारे प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत यह हमको एक नारा दिया है और प्रधानमंत्री जी ने एक बहुत अच्छी बात कही है आपदा में अवसर देखने की जिस दिन से अमेरिका ने हमारे ऊपर टैरिफ लगाएं हैं उस दिन से प्रधान प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि इसको आपदा मत समझिए। इसको अवसर समझिए और मैं ऐसा मानता हूं कि महाराष्ट्र के लिए तो यह सबसे बड़ा अवसर है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी