लोकसभा में भगत सिंह को श्रद्धांजलि (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली

Om Birla News: लोकसभा में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ओम बिरला ने बताया कि इन वीरों ने देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

अक्षय साहू

Tribute to Bhagat Singh in Lok Sabha: लोकसभा में सोमवार को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 1929 में आज ही के दिन इन तीन महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपनी जान की आहुति दी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने अपनी छोटी उम्र में ही अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता की नींव रखी। इन वीरों का बलिदान न केवल भारतीय जनता के लिए प्रेरणा है, बल्कि उन्होंने देशवासियों में आजादी की अलख जगाई। उनकी वीरता, शौर्य और निष्ठा ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और एक सशक्त राष्ट्र की बुनियाद रखी। इस अवसर पर सभी सदस्य मौन रखकर इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकजुट हुए। 

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा