डिजाइन इमेज 
वीडियो

खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद

Madhya Pradesh News: खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का पर्दाफाश, बीमारियां ठीक करने का लालच देकर हिंदू देवी-देवताओं को छोड़ने का दबाव, 4 आरोपी गिरफ्तार।

सजल रघुवंशी

Khargone Religious Conversion: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के बमनाला में धर्मांतरण के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बुधवार को एक खेत के मकान में चल रही संदिग्ध प्रार्थना सभा पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता बबलू दागोड़े के अनुसार, उसे ईसा मसीह की शरण में आने पर सभी कष्ट और बीमारियां दूर होने का लालच दिया गया। साथ ही, उसे तिलक लगाने और हिंदू रीति-रिवाजों को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने मौके से बाइबिल, लैपटॉप, प्रोजेक्टर और ईसाई साहित्य बरामद किया है। आरोपियों पर मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह आदिवासी इलाकों में गंभीर बीमारियों को ठीक करने का झूठा दावा कर लोगों को गुमराह करता था। पुलिस अब इस सिंडिकेट के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की