खंडवा में होर्डिंग हटाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन डिजाइन इमेज
वीडियो

खंडवा में होर्डिंग हटाने पर गरमाई राजनीति, नगर निगम कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

Khandwa Hoarding Banner Controversy: खंडवा में होर्डिंग और बैनर हटाने को लेकर भारी हंगामा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन को घेरा।

करुणा नंद शाहवाल

MP Congress protest In Khandwa: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में होर्डिंग और बैनर्स को लेकर राजनीतिक घमासान मच गया है। शहर में लगाए गए बैनर और होर्डिंग्स को अचानक हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। इस कार्रवाई से नाराज होकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा राजनीतिक दबाव में आकर विपक्षी दलों के होर्डिंग्स और बैनर्स को निशाना बनाया जा रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित है। इस दौरान मौके पर भारी गहमागहमी और तनाव का माहौल देखने को मिला, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को भी तैनात करना पड़ा। नगर निगम और प्रशासन के इस कदम के खिलाफ कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति को और गर्मा सकता है, क्योंकि कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ

खुले आकाश में परिंदों की लंबी उड़ान, राजस्थान के जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क से आई खूबसूरत तस्वीरें