डिजाइन फोटो  सोर्स- नवभारत
वीडियो

खाकी पर जमीन हड़पने का दाग, लेडी सिंघम CSP नेहा पचिसिया पर FIR, CM के निर्देश पर निलंबन

Katni CSP Neha Pachisia FIR: कटनी की निलंबित CSP नेहा पचिसिया पर दबाव बनाकर ₹1 करोड़ की जमीन ₹18 लाख में हड़पने, धोखाधड़ी और साजिश की FIR दर्ज हुई है। CM मोहन यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

अनन्या तिवारी

CM Mohan Yadav Action CSP Katni: कटनी की सीएसपी नेहा पचिसिया से जुड़े गंभीर जमीन विवाद और धोखाधड़ी के मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता आकाश लोधी का आरोप है कि कनवारा गांव की लगभग 2 हेक्टेयर जमीन, जिसका सौदा करीब ₹1 करोड़ में तय हुआ था, उसे दबाव बनाकर महज ₹18 लाख में रजिस्ट्री करा लिया गया। इस जमीन की सरकारी गाइडलाइन कीमत करीब ₹82 लाख है।

आरोप है कि आकाश के पिता रमेश लोधी की एक हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद परिवार पर यह जमीन बेचने का दबाव बनाया गया और रमेश को कथित तौर पर दो दिन तक CSP के घर पर बंधक बनाकर रखा गया था। इस मामले में कटनी के कुतला थाने में नेहा पचिसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हफी के खिलाफ धोखाधड़ी, दबाव बनाने और आपराधिक साजिश की एफआईआर दर्ज की गई है। इन गंभीर आरोपों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें