कानपुर  
वीडियो

हुक्का न मिलने पर दरोगा-सिपाही ने की रेस्तरां कर्मियों की पिटाई, VIDEO वायरल होने के बाद हुई सख्त कार्रवाई

Kanpur UP Police: उत्तर प्रदेश के कानपुर से खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरोगा और सिपाही ने हुक्का न मिलने पर रेस्तरां कर्मियों की पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई है।

आशीष शुक्ला

Kanpur UP Police Viral Video: वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के स्वरुप नगर से जुड़ा हुआ है। एक रेस्तरां में शनिवार देर रात हुक्का नहीं मिला तो वर्दीधारी हैवान बन गए। आरोप है कि नशे में धुत एक दरोगा रजनीश भाटी, भाटमपुर एसीपी का हमराही सिपाही आदित्य यादव अपने दो दोस्तों को लेकर एक रेस्टोरेंट में पहुंचा। रेस्टोरेंट में पहुंचते ही हुक्के की डिमांड करने लगा। रेस्तरां के कर्मचारियों ने हुक्का नहीं होने की बात बताई तो ये सभी रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दरमियान कर्मचारियों के कपड़े फाड़ने का भी आरोप है।

मामले की CCTV फुटेज वायरल होने के बाद मामला तुल पकड़ा जिसके बाद डीसीपी सेंट्रल ने मामले की जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर दरोगा रजनीश भाटी को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। वहीं सिपाही पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। बाकी दो युवकों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे