मंत्री कैलाश विजयवर्गीय   डिजाइन इमेज
वीडियो

इतने जूते खाने के बाद भी आ... इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बिगड़े बोल पर मचा बवाल, देखें VIDEO

Indore Mein Loktantra Bachao Rally: इंदौर में 'लोकतंत्र बचाओ' रैली के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान सामने आया, जहां सवाल पूछने वाले कार्यकर्ता पर भड़के मंत्री ने की अपमानजनक टिप्पणी।

करुणा नंद शाहवाल

BJP Kailash Vijayvargiya Statement: मध्य प्रदेश के इंदौर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली के दौरान प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक विवादित बयान सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान जब एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सरकारी खर्चों और सामान की कथित कीमतों जैसे महंगे बल्ब और फिनाइल वाले आंकड़े का पोस्टर लेकर सवाल उठाया, तो मंत्री महोदय भड़क गए। उन्होंने न सिर्फ कार्यकर्ता को मंच से 'नॉनसेंस' कहा, बल्कि पुलिस को बुलाकर उसे हिरासत में भी दिलवा दिया।

इस दौरान मंच से उनके मुंह से 'इतने जूते खाने के बाद भी यहां आ गया' जैसे आपत्तिजनक शब्द निकले। लोकतांत्रिक मंचों पर जनता द्वारा सवाल पूछने पर इस तरह की भाषा और असहमति को दबाने के रवैये पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आलोचकों का मानना है कि जनप्रतिनिधियों को जनता के तीखे सवालों का सामना तर्कों से करना चाहिए, न कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों और पुलिसिया धौंस से।

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट