वीडियो

रीवा दौरे पर जीतू पटवारी का हमला: 'बजट ने मध्य प्रदेश को दिया जीरो', शिक्षा बजट घटाने और UGC पर सरकार को घेरा

Jitu Patwari: जीतू पटवारी ने रीवा में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय बजट को मध्य प्रदेश के लिए नुकसानदेह बताते हुए शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरा।

प्रतीक पाण्डेय

Jitu Patwari Rewa Visit: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने रीवा दौरे के दौरान केंद्रीय बजट और यूजीसी (UGC) के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बजट देश के भविष्य और मध्यम वर्ग के हितों के खिलाफ है।

जीतू पटवारी ने सरकार को उसके पुराने वादों की याद दिलाते हुए कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और 2022 तक देश को नई दिशा देने की बात कही थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने और 100 शहरों को 'स्मार्ट सिटी' बनाने जैसे लुभावने सपने दिखाए गए थे, लेकिन हकीकत इसके उलट है। पटवारी के अनुसार, वर्तमान बजट यह संदेश देता है कि प्रधानमंत्री देश को गलत दिशा में ले गए हैं, जिससे मिडिल क्लास और लघु उद्योगों (MSME) पर हमले जारी हैं।

शिक्षा बजट में कटौती: भविष्य के साथ खिलवाड़?

शिक्षा क्षेत्र को किसी भी देश के सम्मान और भविष्य का आधार बताते हुए पटवारी ने बजट आवंटन पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने शिक्षा बजट को घटाकर केवल 2.7% कर दिया है। उनका कहना है कि यह कटौती स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री शिक्षा के मामले में देश में कोई नया नवाचार (Innovation) नहीं करना चाहते हैं। कांग्रेस का मानना है कि सरकार को छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाने और शिक्षा पर खर्च बढ़ाने की बात करनी चाहिए थी, लेकिन इसके विपरीत बजट घटा दिया गया।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान