(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

जयराम रमेश ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा, मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री को ठहराया जिम्मेदार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्रीय गृहमंत्री का भी इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार है।

आकाश मसने

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस सोमवार को मणिपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और उनकी मंत्रिपरिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तैयार है। रमेश ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री ने माहौल को भांपते हुए इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस मणिपुर में हिंसा भड़कने पर मई 2023 की शुरुआत से इसकी मांग कर रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इस्तीफा देर से दिया गया। अब मणिपुर के लोग लगातार विदेश यात्रा करने वाले हमारे प्रधानमंत्री के दौरे का इंतजार कर रहे हैं, जो इस समय फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर हैं और जिन्हें पिछले 20 महीने में मणिपुर जाने के लिए न तो समय मिला है और न ही उनकी इच्छा है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना