बस की समस्या को लेकर छात्रों ने जबलपुर-शहपुरा मार्ग 1 घंटे तक जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। डिजाइन इमेज
वीडियो

जबलपुर में सड़क पर उतरे स्कूली छात्र! बस सुविधा न मिलने पर 1 घंटे तक ठप रहा जबलपुर-शहपुरा मार्ग, देखें VIDEO

Jabalpur Shahpura Road Block Protest: बस सुविधा की कमी और प्रिंसिपल की धमकी से गुस्साए छात्रों ने जबलपुर-शहपुरा मार्ग पर 1 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।

अमन मौर्या

Jabalpur Students Bus Facility Demand Protest: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बस की सुविधा न मिलने से परेशान स्कूली विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जबलपुर-शहपुरा मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम रखा। रोसरा, खमौद और पैमाखेरी जैसे दूर-दराज के इलाकों से आने वाली छात्राओं का कहना है कि बसों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही परीक्षाओं के दौरान समय पर पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है।

इस दौरान छात्राओं ने रात के समय घर लौटने के दौरान सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया। इसके अलावा, छात्रों ने अपने स्कूल प्राचार्य पर धमकी देने का आरोप लगाया। हंगामे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को आश्वासन दिया कि नई बसों के टेंडर हो चुके हैं और जल्द व्यवस्था की जाएगी। साथ ही तहसीलदार और पीओ को प्रिंसिपल के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें

TMC को बड़ा झटका! बैंक खाते फ्रीज केस में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ED के एक्शन को दी गई थी चुनौती