Indore Chhawani Area Demolition: मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई एक बार फिर तेज कर दी है। ताजा मामला इंदौर के छावनी इलाके का है, जहां प्रशासन ने सड़क मार्ग में बाधा बन रहे एक होटल के हिस्से पर बुलडोजर और पोकलैंड मशीन चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
नगर निगम की इस अचानक और बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क चौड़ीकरण के कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान स्थानीय स्तर पर कुछ विरोध और तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में भारी खौफ का माहौल बना हुआ है।