डिजाइन फोटो 
वीडियो

इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO

Indore Murder Case: इंदौर के मनोरमगंज थाना क्षेत्र में डाक सहायक उर्मिला सैनी की कथित तौर पर उनके पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेटी को झूठी बात बताकर फरार हो गया है।

वंदना शर्मा

Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के मनोरमगंज थाना क्षेत्र स्थित डाक कुंज कॉलोनी में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां डाक सहायक उर्मिला सैनी की कथित तौर पर उनके पति अखिलेश सैनी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

मृतका के भाई राजकुमार मालाकार के अनुसार, आरोपी ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उर्मिला सैनी के शरीर पर कई गहरे घाव हो गए। हत्या के बाद आरोपी अपनी बेटी के स्कूल पहुंचा और उसे एटीएम कार्ड व उसका पिन सौंप दिया। उसने बेटी से कहा कि वह और उसकी मां भोपाल जा रहे हैं क्योंकि दादा की तबीयत खराब है। आरोपी ने यह बात इसलिए कही ताकि बेटी सीधे घर न पहुंचे।

हालांकि, जब बेटी दोपहर में घर लौटी तो उसने अपनी मां का शव देखा। इसके बाद उसने तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह वीडियो देखे...

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब