फौजी पिता और बेटी का वायरल वीडियो डिजाइन इमेज
वीडियो

ड्यूटी पर लौटते फौजी पिता को देख रो पड़ी नन्ही बेटी, पीछे दौड़ने का यह VIDEO कर देगा आंखें नम!

Fauji Father Daughter Emotional Video: ड्यूटी पर जा रहे फौजी पिता को देखकर नन्ही बेटी फूट-फूटकर रोने लगी और उनके पीछे दौड़ पड़ी। सैनिक और बेटी की विदाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करुणा नंद शाहवाल

Daughter Crying For Soldier Father: सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के एक जवान और उनकी नन्ही बेटी की विदाई का बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सैनिक पिता सूटकेस और सामान लेकर अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलते हुए दिखाई देते हैं। शुरुआत में मां खुद को संभालते हुए बेटी से पापा को 'बाय' करने के लिए कहती है। कुछ पल तक बच्ची शांत खड़ी रहती है, लेकिन जैसे ही उसे एहसास होता है कि उसके पिता सचमुच घर छोड़कर जा रहे हैं, उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं।

वीडियो का सबसे मार्मिक क्षण तब आता है जब बच्ची दरवाजे पर खड़े रहने के बजाय रोते हुए अपने पिता के पीछे दौड़ने लगती है, मानो वह उन्हें रोक लेना चाहती हो। बता दें कि आकाश नाम के यूजर द्वारा एक्स पर साझा किए गए इस 44 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट पर सभी की आंखें नम कर दी हैं। लोग देश के प्रति सैनिक के कर्तव्य और उसके परिवार के इस अनकहे त्याग को सलाम कर रहे हैं।

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज

Delimitation Bill: UP में 120, महाराष्ट्र में 72 सीटें! किस राज्य में कितनी होंगी लोकसभा सीटें? देखें लिस्ट