डिजाइन फोटो 
वीडियो

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

NEET Paper Leak: इमरान प्रतापगढ़ी ने नीट पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

वंदना शर्मा

Imran Pratapgarhi: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली की स्थिति पर केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। इमरान प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाया है कि 21 छात्रों की आत्महत्या के बावजूद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदारी लेने के बजाय खामोश हैं और प्रधानमंत्री उन्हें क्लीन चिट दे रहे हैं। आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इतना ही नही बल्कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में 'छात्रों की गूंज' नामक एक गैर-राजनीतिक अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य देश भर के छात्रों की पीड़ा को सुनना और नीट जैसी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के खिलाफ उनकी आवाज को संसद तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार ने विश्वविद्यालयों का बजट कम किया है और शिक्षा प्रणाली को पूरा बर्बाद कर दिया है। उन्होंने बताया कि एनटीए की विफलता और लगातार हो रहे पेपर लीक पर सवाल उठा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने मीडिया से बात करते हुए छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से दिखाने की अपील की है, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके और छात्रों को राहत मिल सके। इमरान प्रतापगढ़ी के अनुसार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार एक सतत प्रक्रिया है और यह आंदोलन छात्रों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए लगातार जारी रहेगा। देखे पूरी यह वीडियो...

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर