Imran Pratapgarhi Speech: इमरान प्रतापगढ़ी ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गंभीर आरोप 
वीडियो

'आयोग ने गांधारी की तरह पट्टी बांध ली', BLO की मौत और रिवॉल्वर वाले मुद्दे पर संसद में गरजे इमरान

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद Imran Pratapgarhi ने चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। अपने शायराना अंदाज में उन्होंने आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

सौरभ शर्मा

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। अपने शायराना अंदाज में उन्होंने आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग ने 'गांधारी' की तरह आंखों पर पट्टी बांध ली है। प्रतापगढ़ी ने यूपी के मीरापुर उपचुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां पुलिस ने मुस्लिम महिलाओं पर रिवॉल्वर तानकर उन्हें वोट देने से रोका। भाषण के दौरान वे भावुक हो गए और उन बीएलओ (BLO) के नाम गिनाए जिन्होंने कथित तौर पर काम के दबाव में आत्महत्या कर ली। उन्होंने सदन से इन मृतकों को श्रद्धांजलि देने की मांग की। जब उपसभापति ने उन्हें टोकते हुए विषय पर बोलने को कहा, तो इमरान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बीमारी बताए बिना सुधार कैसे होगा? कातिल ने किस सफाई से धोई है आस्तीन, उसको खबर नहीं कि लहू बोलता भी है।"

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा