वीडियो

राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी ने शायराना अंदाज में किया वक्फ संशोधन बिल का विरोध, कहा- ना-उम्मीद की किरण वाला बिल

राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने मोदी सरकार पर अपने अलग अंदाज में जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग करने वाली है।

विजय कुमार तिवारी

राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मोदी सरकार के द्वारा ले गए इस बिल के तमाम खामियों को गिराया, जिसके जरिए भारतीय जनता पार्टी मुसलमान की जमीनों पर कब्जा करके कुछ अमीर पूंजीपतियों के हाथों में सौंपना चाहती है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सरकार के द्वारा गिनाई जा रही उपलब्धियों को दरकिनार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिन मतदाता वर्ग को खुश करने के लिए यह बिल लाई है, उन्हें इस बिल से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है, लेकिन यह बात जरूर है कि इससे मुसलमान जरूर नाखुश होंगे। यह बिल मुसलमानों को नीचा दिखाने के लिए पास कराया जा रहा है। इमरान प्रतापगढ़ी ने मोदी सरकार से इस बात की अपील की और कहा कि अगर सरकार सबका साथ.. सबका विकास का नारा लगाती रहती है तो इसे रत्ती भर चरितार्थ करने की भी कोशिश करें। इस दौरान उन्होंने कई शेर और कविताएं सुना कर सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश की।

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज