वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

आइडियोलॉजी नहीं आइडियलिज्म ज़रूरी...पहले पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, देखिए वीडियो

पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्यमी निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अपने राजनीतिक जीवन और निजी विचार साझा किए हैं। जिसमें निखिल कामथ पीएम मोदी से राजनीति, उद्यमिता, नेतृत्व चुनौतियों और व्यक्तिगत विकास जैसे विषयों पर चर्चा करते हैं..

अभिषेक सिंह

नवभारत डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्यमी निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अपने राजनीतिक जीवन और निजी विचार साझा किए हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला पॉडकास्ट है। पॉडकास्ट में निखिल कामथ प्रधानमंत्री से राजनीति, उद्यमिता, नेतृत्व चुनौतियों और व्यक्तिगत विकास जैसे विषयों पर चर्चा करते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों को आते रहना चाहिए। राजनेता बनने के लिए युवाओं की योग्यता के सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों को आते रहना चाहिए। युवाओं को महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि मिशन के साथ राजनीति में आना चाहिए। इस दौरान विचारधारा में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने गांधी और सावरकर का उदाहरण देते हुए कहा कि मेरे लिए राष्ट्र पहले है। विचारधारा नहीं, आदर्शवाद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गांधी और सावरकर की विचारधाराएं अलग थीं लेकिन दोनों का लक्ष्य एक ही था।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी