भगत सिंह पर IAS रिंकू सिंह राही ने दिया विवादित बयान  डिजाइन इमेज
वीडियो

भगत सिंह पर IAS रिंकू सिंह राही का विवादित बयान, बोले- ‘कभी अच्छे बच्चे नहीं रहे’ मचा बवाल, देखें VIDEO

IAS Rinku Singh Rahi statement: जालौन में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान आईएएस रिंकू सिंह राही द्वारा शहीद भगत सिंह को लेकर दिए गए विवादित बयान पर मचा बवाल। जानिए पूरी खबर।

करुणा नंद शाहवाल

IAS Rinku Singh on Bhagat Singh: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से सामने आए एक स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान, आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही के एक बयान ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भारी सनसनी फैला दी है। रिंकू सिंह राहीअपने भाषण में स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को नमन करने के दौरान उन्होंने शहीद भगत सिंह को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भगत सिंह कभी भी एक अच्छे बच्चे नहीं रहे और उन्हें उनके बयानों व विचारों के आधार पर अलग नजरिए से देखा जाना चाहिए।

इस बयान के सामने आने के बाद विभिन्न हलकों से कड़ी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। इतिहास और राष्ट्र नायकों के सम्मान से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। अधिकारी के इस तरह के सार्वजनिक बयान से प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर एक नई बहस छिड़ गई है, जिसमें लोग स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए इस प्रकार की टिप्पणियों की आलोचना कर रहे हैं। इस मामले ने उत्तर प्रदेश की राजनीति और स्थानीय प्रशासन में भी चर्चा का विषय बना लिया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला