Hyderabad Marfa Band Protest: हैदराबाद के ओल्ड सिटी में एक शादी के रिसेप्शन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस जश्न में उस वक्त माहौल पूरी तरह बदल गया जब वहां मौजूद मेहमान पारंपरिक 'मारफा बैंड' की धुन पर थिरकते-थिरकते अचानक मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के विरोध में नारे लगाने लगे।
इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक खुशी के माहौल को अचानक राजनीतिक विरोध और नारेबाजी के अखाड़े में बदल दिया गया। समारोह में शामिल लोगों द्वारा इस तरह से सार्वजनिक रूप से नारे बाजी किए जाने का यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आने के बाद से ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।