वीडियो

Har Ghar Tiranga: सीएम योगी ने की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, देखें वीडियो

Har Ghar Tiranga Campaign: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले लखनऊ में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की। कालिदास मार्ग पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।

प्रतीक पाण्डेय

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी ने इसे राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया। जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशभक्ति के संदेश को घर-घर पहुंचाने के आह्वान के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा, “हमारा देश आजादी के 78 वर्ष पूरे कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पिछले 10 वर्षों के अंदर राष्ट्रीयता का भाव प्रगाढ़ता के साथ हर जन तक, हर घर तक पहुंचे, यह ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ से हम सब देख रहे हैं। यह ‘तिरंगा यात्रा’, मात्र यात्रा नहीं है। यह भारत माता, भारतीय महापुरुषों, क्रांतिकारियों, वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है।”

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल