सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में लिए 5 बड़े फैसले (फोटो- सोशल मीडिया) 
वीडियो

त्योहारों से पहले सरकार ने कर्मचारियों के लिए खोल दी तिजोरी, कैबिनेट मीटिंग में किए 5 बड़े ऐलान

सरकार ने 24 सितंबर कैबिनेट बैठक करते हुए कई बड़े फैसले किए। सरकार ने 10 लाख 90 हजार रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देते हुए प्रोडक्टिविटी बेस्ड बोनस देने को मंजूरी दे दी है।

अक्षय साहू

नरेंद्र मोदी सरकार ने त्योहारों से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। 24 सितंबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक कई बड़े फैसले लिए। रेलवे कर्मचारियों के लिए यह बैठक खुशखबरी लेकर आई है। कैबिनेट ने 10 लाख 90 हजार रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देते हुए प्रोडक्टिविटी बेस्ड बोनस देने को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि इस बोनस योजना के तहत 78 दिनों का भुगतान किया जाएगा, जिसकी कुल लागत करीब  1,865 करोड़ रुपए होगी। अभी तक यह बोनस 7,000 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से दिया जा रहा है, जबकि भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ की मांग है कि इसे बढ़ाकर 18,000 रुपए प्रतिमाह किया जाए। इसके साथ ही, कैबिनेट ने देश के जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए  69,725 करोड़ रुपए  के रिफॉर्म पैकेज को भी मंजूरी दी है। यह कदम भारत की समुद्री क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा