657 Crore Bank Fraud For Girlfriend: प्यार में चांद-तारे तोड़ लाने का वादा तो आप सुने होंगे लेकिन क्या कोई अपनी मासूका के लिए करोड़ों का बैंक घोटाला कर सकता? जवाब हां में है। ये मामला हरियाणा और चंडीगढ़ से जुड़ा हुआ है। एक ब्रांच मैनेजर ने अपनी गर्लफ्रेड के लिए एक दो नहीं बल्कि 657 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाला कर लिया। मामले की तह तक जाने पर चौंकाने वाला ‘लव एंगल’ सामने आया है।
CBI की जांच के अनुसार इस मामले के कथित मास्टरमाइंड और IDFC First Bank के पूर्व ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषि है। उसकी मुलाकात 2025 में चंडीगढ़ के एक कार्यक्रम में डांसर से हुई थी। बाद में दोनों के बीच करीबी संबंध बने।
CBI को दिए बयान में महिला ने आरोप लगाया कि ऋषि ने उससे शादी करने का वादा किया था। जांच के मुताबिक, उसने दिल्ली में उसके लिए करीब 4 करोड़ रुपये का मकान खरीदने में पैसे लगाए और अगस्त 2025 से जनवरी 2026 के बीच उसे हर महीने 10 लाख रुपये दिए। महिला के मुताबिक, इस दौरान रिभव ऋषि से कुल 56 लाख रुपये प्राप्त किए।
जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि सरकारी विभागों के खातों से रकम कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों और शेल कंपनियों के जरिए डायवर्ट की गई। इस पैसे के इस्तेमाल को लेकर प्रॉपर्टी, लग्जरी यात्राओं और पार्टियों समेत कई खर्चों की जांच चल रही है।