वीडियो

गिरिराज सिंह का आरोप: लेह हिंसा के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार, देश में अशांति फैलाने का आरोप

केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने लेह में हालिया हिंसा के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह घटना राहुल गांधी के उकसावे का परिणाम है।

प्रतीक पाण्डेय

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी पहले नेपाल और बांग्लादेश की घटनाओं को भारत में सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर चुका है। ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर बोलते हुए गिरिराज ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि ये लोग संवेदनशील मुद्दों को भड़काकर राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और महबूबा मुफ़्ती जैसे नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन्हें न तो बिहार की चिंता है, न भारत के विकास की, सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करनी है।

सिंह ने विभिन्न स्थानों पर हालिया अशांति के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि लेह की घटनाएं राहुल गांधी के उकसावे का नतीजा हैं। उन्होंने कहा कि ‘आई लव मोहम्मद' विवाद के पीछे भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की भूमिका है।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका