वूमेन वर्ल्ड कप के पांच मैचों की मेजबानी करेगा इंदौर, ट्रॉफी का हुआ अनावरण 
वीडियो

वूमेन वर्ल्ड कप के पांच मैचों की मेजबानी करेगा इंदौर, ट्रॉफी का हुआ अनावरण

Indore news: इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहली बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के पांच मैच खेले जाएंगे। जिसको लेकर इंदौरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पूजा सिंह

Women's World Cup : क्रिकेट का जुनून एक बार फिर इंदौर को सुर्खियों में लाने वाला है। वूमेन वर्ल्ड कप के पांच बड़े मुकाबले होलकर स्टेडियम में खेले जाएंगे। एमपीसीए ने प्रेस वार्ता कर सभी तैयारियों का ब्योरा दिया और इसी मौके पर ट्रॉफी का अनावरण भी हुआ।बता दें कि इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहली बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। होल्कर स्टेडियम में 1 अक्टूबर को पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, इंडिया, श्रीलंका टीम के साथ मैच होंगे। वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान टीम के मैच दूसरे शहरों में खेले जाएंगे। इंदौर में खेले जाने वाले मैचों को लेकर एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित ने बताया कि जितने भी मैच इंदौर में खेले जाएगे वे सभी मैच दोपहर तीन बजे से खेले जाएंगे। इसको लेकर स्टेडियम में हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टेडियम में नई लाइट लगाई गई है। इसके अलावा कुछ हिस्से में कुर्सियां भी बदली गई हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल