संसद में FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर हंगामा डिजाइन इमेज
वीडियो

FCRA बिल पर भिड़े किरेन रिजिजू-अखिलेश यादव, भारी हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक- VIDEO

Parliament Monsoon Session 2026: संसद में FCRA संशोधन विधेयक 2026 जमकर हंगामा हुआ। किरेन रिजिजू-अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस के बाद बिल JPC को भेजा गया।

अमन मौर्या

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में विदेशी अभिदाय विनियमन संशोधन (FCRA) विधेयक 2026 को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सरकार ने गहन समीक्षा के लिए संसद की संयुक्त समिति (JPC) को भेजने का प्रस्ताव रखा। इस कदम पर सदन में तीखी बहस छिड़ गई। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह विधेयक गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और अल्पसंख्यक संस्थानों को निशाना बनाने की नीयत से लाया गया है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अखिलेश यादव को चुनौती दी कि वे बिल में ऐसा एक भी प्रावधान दिखाएं जो अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो। रिजिजू ने स्पष्ट किया कि विधेयक का उद्देश्य देश की सुरक्षा और विदेशी फंडिंग को कानून के अनुसार, पारदर्शी बनाना है, न कि किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाना। हंगामे के बीच प्रस्ताव को सदन द्वारा स्वीकृत कर जेपीसी को भेज दिया गया।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट