Tejashwi Yadav On Bihar Floods: बिहार में लगातार आ रही भयानक बाढ़ और संकट की स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और केंद्र से राज्य को किसी भी प्रकार की उचित सहायता या राहत पैकेज नहीं मिल रहा है।
तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि जब राज्य और केंद्र दोनों जगह इनकी सरकार है, तो बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा क्यों नहीं घोषित किया जा रहा है? उन्होंने भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेता सिर्फ फोटो सेशन कराने आ रहे हैं, जबकि धरातल पर जनता त्राहिमाम कर रही है।