डिजाइन इमेज 
वीडियो

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO

MP News Dhar: मध्य प्रदेश के धार में मोहर्रम की मेहंदी रस्म के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने धारा 163 के उल्लंघन और हंगामा करने के आरोप में 100 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

अमन मौर्या

Dhar Moharram Controversy: मध्य प्रदेश के धार जिले में मोहर्रम पर्व की मेहंदी रस्म के दौरान एक सरकारी इमारत (पूर्व इमामबाड़ा, वर्तमान पीडब्ल्यूडी भवन) के पास जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, पारंपरिक रस्म के तहत मुस्लिम महिलाएं यहां सेहरा बांधने आती हैं और इस दौरान 'मजनू' दल मन्नत के रूप में नृत्य की प्रथा निभाता है। इस प्रथा का कुछ युवाओं और समाज के लोगों द्वारा विरोध किया गया, जिसके बाद वहां भारी हंगामा खड़ा हो गया। उपद्रवियों ने आम रास्ते को बाधित किया और एसडीएम द्वारा लागू की गई धारा 163 का उल्लंघन किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में 12 से 13 नामजद आरोपियों सहित करीब 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज खंगालकर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है और कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है।

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO