कफ सिरप कांड में धनंजय सिंह का पलटवार, मानहानि की दी चेतावनी  
वीडियो

'अखिलेश के साथ भी फोटो है', कफ सिरप कांड में धनंजय सिंह का पलटवार, मानहानि की दी चेतावनी

UP Cough Syrup Case: कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट मामले में ED की छापेमारी और अपना नाम घसीटे जाने पर बाहुबली नेता व पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

सौरभ शर्मा

UP Cough Syrup Smuggling Case: कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट मामले में ईडी की छापेमारी और अपना नाम घसीटे जाने पर बाहुबली नेता व पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। मुख्य आरोपी बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह से संबंधों पर सफाई देते हुए धनंजय ने कहा कि आलोक उनके मोहल्ले का है, लेकिन उसकी तस्वीरें अखिलेश यादव के साथ भी हैं, तो सवाल उनसे क्यों नहीं पूछे जा रहे? धनंजय सिंह ने सपा पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए उत्तर प्रदेश को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपी में कफ सिरप से किसी बच्चे की मौत नहीं हुई है, यह मामला अवैध ट्रेडिंग और वित्तीय अनियमितता का है। '97' नंबर की कार से लिंक किए जाने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने इस नंबर का पेटेंट नहीं करा रखा है। धनंजय ने चेतावनी दी है कि जांच पूरी होने के बाद वे झूठे आरोप लगाने वालों पर मानहानि का मुकदमा करेंगे और लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर माफी की मांग करेंगे।

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स