वीडियो

सांसद मनोज तिवारी ने मंत्री कपिल मिश्रा के साथ किया यमुना घाट का दौरा, देखी सफाई की स्थिति

सोनिया विहार के यमुना घाट पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहुंचे। उन्होंने यमुना की सफाई से जुड़ी योजनाओं पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

विजय कुमार तिवारी

दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के साथ आज यमुना में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में सरकार बनने के बाद जैसे जैसे जांच की जा रही है, वैसे वैसे आम आदमी पार्टी के द्वारा किए गए कई तरह के कारनामों का खुलासा हो रहा है। दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका दिया है। भारतीय जनता पार्टी अब काम करके दिखाएंगी। दिल्ली में यमुना की सफाई करने के बाद यहां पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और जल्द ही यहां पर गृह मंत्री अमित शाह को बुलाकर यमुना जी की आरती कराई जाएगी।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला