Gaffar Market Fire Karol Bagh: दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की 22 गाड़ियों को मौके पर तैनात करना पड़ा। आग लगने के थोड़ी देर बाद भाजपा से लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां पर एक दुकान में आग लगी और वो आग लगते लगते फैल गई है। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। व्यापारियों ने कुछ अपना सामान भी निकाला है। लेकिन अभी आग के कारणों का पता तो जब एक बार यह सब ठीक हो जाए हो जाएगा उसके बाद ही आग के कारणों के विषय में पता लगेगा लेकिन हम दिल्ली के व्यापारियों के साथ खड़े हैं।
भाजपा सांसद ने आगे कहा कि जिन व्यापारियों का नुकसान हुआ है उनके साथ जब एक बार ये हो जाए तो बैठ के बातचीत करेंगे कि कैसे उनके नुकसान की भरपाई हो सकती है और कारण क्या है उन कारणों पर भी ध्यान देंगे लगभग कितनी दुकानें हैं सर इसके अंदर देखिए अभी कुछ भी करना मुश्किल है लेकिन मेरे को लगता है कि 2025 दुकानें इसमें जरूर होनी चाहिए क्योंकि यह एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स है तो 2530 दुकानें जरूर इसमें होंगी लेकिन एक बार ये पूरा ऑपरेशन हो जाए और आग खत्म आग लग आग अब नहीं है।