रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन 
वीडियो

BJP सरकार ने दिल्ली में पूरे किए 100 दिन, CM रेखा गुप्ता ने जताई खुशी

रेखा गुप्ता ने 20 जनवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 30 मई को उनकी सरकार के 100 दिन पूरे हो गए। इसे लेकर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए खुशी जताई। उन्होंने इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।

अक्षय साहू

दिल्ली की बीजेपी सरकार ने शुक्रवार को अपने 100 दिन पूरे कर लिए। इसे लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुशी जताई है। प्रेस कांफ्रेंस करते हुए रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार की ओर से इन 100 दिनों में किए गए काम के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता एक ऐसी सरकार, मुख्यमंत्री और मंत्रीगण चाहती थी जो पूरी तरह से दिल्ली के लिए समर्पित हों, न कि दूसरे राज्यों में जाकर राजनीति करें। उन्होंने कहा कि उनका ध्येय, जिसने उन्हें चुनकर भेजा, उनके लिए नीतिगत फैसले करना, उनके लिए काम करना, उन्हें सुख-सुविधाएं देना और पूरी की पूरी दिल्ली को एक नए मॉडल के रूप में एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ दिल्ली को देने के लिए काम करने वाली सरकार है। मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ी उपलब्धि है,जो मैं इन 100 दिनों की कह सकती हूं।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन