वीडियो

ऐसा है दिल्ली का 1 लाख करोड़ का बजट, महिला समृद्धि योजना को मिलेगा 5100 करोड़ रुपये

CM रेखा गुप्ता ने बजट सत्र में कहा कि सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने बताया कि झुग्गी-झोपड़ियों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी।

विजय कुमार तिवारी

देश की राजधानी दिल्ली में आज 27 साल बाद BJP सरकार का बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विकसित दिल्ली थीम वाला बजट पेश कर रहीं हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा था कि, इस बजट में बुनियादी ढांचे का विकास, यमुना सफाई और प्रदूषण पर खास फोकस किया जाएगा। आज सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, पिछली आम आदमी पार्टी सरकार में 2023-24 का बजट 78800 करोड़ था, 2024-25 में घटकर 76000 करोड़ का रह गया। लेकिन इस बार 1 लाख करोड़ का बजट है। इसमें सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। साथ ही कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी।

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल