Delhi Police detained Abhijeet Dipke: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। शुरुआत में यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई, जिसके बाद अब सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के लैंड होते ही हिरासत में ले लिया गया।
यह सभी नेता मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन विमान के अंदर ही महिला पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उन्हें नीचे उतारने से पहले ही रोक लिया। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन कर रही थी। हालांकि, पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने और सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने के कारण सुरक्षा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकारों के बीच एक बड़ी बहस छिड़ गई है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सभी को कहां रखा गया है, इस पर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।